बाघल टुडे (अर्की):- अर्की उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत डुमैहर के गांव जघाना के रहने वाले एक व्यक्ति की कार दुर्घटना में मौत हो गई है । मिली जानकारी के अनुसार डुमैहर पंचायत के गांव जघाणा निवासी 48 वर्षीय बृजलाल पुत्र जगत राम विगत रात शादी समारोह से अपनी गाड़ी एचपी 11-9065 में घर वापिस आ रहा था, लेकिन जघाणा के समीप डुमैहर कुनी सड़क मार्ग सड़क मार्ग पर गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई । जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई । आज सुबह जब आसपास के ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है व अर्की अस्पताल में इसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है । घटना की पुष्टि एसएचओ अर्की गोपाल सिंह ने की है ।
यह भी पढ़े
अर्की के पावघाटी में एक तेज रफ्तार गाड़ी ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर,दो युवक हुए घायल
बाघल टुडे (अर्की):- अर्की-पिपलूघाट सड़क मार्ग पर पावघाटी के समीप एक तेज रफ्तार गाड़ी चालक ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार कर घायल […]
अर्की के प्लानिया पंचायत में एक व्यक्ति की पांव फिसलने से हुई मौत
बाघल टुडे (अर्की):- पुलिस थाना अर्की के अंतर्गत प्लानिया पंचायत के बंगौरा में एक व्यक्ति की पानी के गड्ढे में गिरने से मौत हो गई […]
सायरी पंचायत के ज़डौण गाँव में भारी बारिश से 2 मकान क्षतिग्रस्त,7 लोगों की हुई मौत ।
बाघल टुडे (ब्यूरो):- पुलिस थाना कुनिहार के अन्तर्गत पंचायत सायरी के ज़डौण गाँव में भारी बारिश के कारण रति राम व इनके बेटे हरनाम के […]
