बाघल टुडे (अर्की):- अखिल भारतीय हरिजन लीग शाखा अर्की की मासिक बैठक ग्राम पंचायत डुमैहर में आयोजित की गई । जिसकी अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष चुन्नीलाल बंसल ने की । बैठक की जानकारी देते हुए महासचिव संतराम पंवर ने कहा कि इस बैठक में हरिजन समाज के हित में सभी को एकजुट रहने व साथ चलने का सन्देश दिया गया । उन्होंने कहा कि हरिजन समाज के प्रत्येक घर से बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिलाने हेतु एक अभियान चलाया जाएगा । वहीं अनुसूचित जाति शब्द को हटाकर हरिजन शब्द इस्तेमाल करने को लेकर सरकार से निवेदन किया जाएगा । इस मौके पर ग्राम पंचायत डुमैहर व सानन की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया । जिसमें डुमैहर पंचायत से ज्योतिंद्र सिंह व सानन पंचायत से सागर चन्द गर्ग को अध्यक्ष बनाया गया । इस बैठक में करमचंद,सीडी बंसल,ललित मोहन,कैलाश चन्द,सन्तलाल गुलाटी,मस्तराम पंवर,प्रेमचंद धीमान,नरपत राम,राजेन्द्र कुमार,बलिराम,दिनेश कुमार,ओम भाटिया,धनीराम धीमान,हरीश,हेतराम,जितेंद्र,स्वर्ण सिंह, गुरु दयाल सिंह व मस्त राम शांडिल सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
यह भी पढ़े
देवरा पंचायत की महिला मंडल जखौली ने चलाया सफाई अभियान
बाघल टुडे (अर्की):- उपमण्डल अर्की के देवरा पंचायत की महिला मंडल जखौली द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान मंडल की महिलाओं ने जखौली गांव […]
अर्की में CPS संजय अवस्थी ने अधिकारियों के साथ की बैठक,कहा आपदा,राहत एवं प्रगति की दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करे ।
बाघल टुडे (अर्की):- मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूूचना एवं जन सम्पर्क) संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार जन-जन […]
हिमाचल अकैडमिक स्कूल बाहवां में मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस
बाघल टुडे (अर्की):- उपमण्डल के हिमाचल अकैडमिक स्कूल बाहवां में 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर सेवानिवृत जेसीओ मनोज ठाकुर […]
