बाघल टुडे (अर्की):- ग्राम पंचायत मांगू में माइनिंग क्षेत्र में आने वाली पंचायतों की एक सामूहिक बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्या दाड़ला वार्ड हीरा कौशल ने की।बैठक में अंबुजा सीमेंट के मालिकों द्वारा अचानक कंपनी में ताला लगाने पर रोष व्यक्त किया गया।बैठक में जिला परिषद सदस्या हीरा कौशल ने कहा कि अचानक अंबुजा कंपनी के बंद होने जाने से हजारों लोग आर्थिक परेशानी का सामना करने लगे हैं जिसमें ट्रांसपोर्टर्स ट्रकों के चालक परिचालक ऑटोमोबाइल ढाबे वाले स्थानीय दुकानदार व्यापारी वर्ग यह सभी लोग कंपनी के इस तुगलकी फरमान से प्रभावित हुए हैं।बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने एक स्वर में कंपनी के प्रति अपना रोष व्यक्त किया और कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना के कंपनी में ताले लगा देना तर्कसंगत नहीं है,बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने कहा कि वे सभी इस लड़ाई में ट्रांसपोर्टर्स के साथ खड़े हैं।बैठक में प्रस्ताव पास किया गया तथा कंपनी की इस अतार्किक कार्रवाई के विरुद्ध एसडीएम और अर्की तथा उपायुक्त सोलन को ईमेल के जरिए ज्ञापन प्रेषित किया गया।बैठक में बीडीसी सदस्य मांगू पंचायत राजेंद्र कुमार,सेवड़ा चंडी वार्ड सदस्य मनीष कुमार,पंचायत प्रधान मांगू बलदेव ठाकुर,उप प्रधान राजेश पुरी,पंचायत प्रधान संघोई जगत राम बंसल,उपप्रधान टेक राम,पंचायत प्रधान ग्याणा कर्मचंद,उपप्रधान नरेंद्र कुमार,पंचायत प्रधान कशलोग विमला देवी,उपप्रधान भागीरथ,पंचायत प्रधान चंडी नौख राम मौजूद रहे।
यह भी पढ़े
गांव को आत्मनिर्भर बनाकर प्रदेश की आर्थिकी को मज़बूत करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
बाघल टुडे (अर्की):- अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव को आत्मनिर्भर बनाकर हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी को मज़बूत करने के […]
घनागुघाट पंचायत में किन्नर समुदाय के लिए खुशी के मौके पर 11 सौ रुपए की राशि की गई निर्धारित ।
बाघल टुडे (अर्की):-ग्राम पंचायत घनागुघाट की मासिक बैठक पंचायत कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान मधुबाला ने की। बैठक में कई […]
बद्दी व सनावर से दूध,लस्सी ओर जूस के लिए गए सैम्पल हुए फेल ।
बाघल टुडे (ब्यूरो):- खाद्य सुरक्षा विभाग लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले कारोबारियों पर शिंकजा कसते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है। […]
