बाघल टुडे (अर्की):- अदाणी समूह और ट्रक ऑपरेटरों के बीच मालभाड़े को लेकर छिड़े विवाद को शनिवार को एक माह पूरा हो गया है। न अदाणी समूह झुकने को तैयार है और न ही ट्रक ऑपरेटर। एक महीने के भीतर कई दौर की बैठकें हुईं, लेकिन बात नहीं बनी। अब ऑपरेटर सरकार की ओर से गठित उप समिति के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। दो टूक चेतावनी दी गई है कि फैसला उनके हक में नहीं आया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। शनिवार को ट्रक ऑपरेटर अंबुजा के मुख्य द्वार पर इकट्ठा हुए और अदाणी समूह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश रैली निकाली। ऑपरेटरों ने अंबुजा के मुख्य द्वार से बस स्टैंड होते हुए अंबुजा चौक तक रैली निकाली। दो घंटे तक ट्रक अंबुजा चौक पर प्रदर्शन कर अपनी भड़ास निकाली। इस दौरान ग्राम पंचायत दाड़ला के पूर्व उपप्रधान लेख राज चंदेल, पंचायत उपप्रधान हेमराज ठाकुर आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि फिलहाल शांति प्रिय ढंग से आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अब ट्रक ऑपरेटरों को सरकार के फैसले का इंतजार है। अगर फैसला ट्रक ऑपरेटरों के पक्ष में रहेगा तो उसका स्वागत करेंगे अन्यथा इस आंदोलन को उग्र रूप देकर चक्का जाम करने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़े
अर्की की दावटी पंचायत में महिलाओं ने सीखी चीड़ की पत्तियों से उत्पाद बनाने की बारीकियां ।
बाघल टुडे (अर्की):- अर्की की ग्राम पंचायत दावटी में महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना के अंतर्गत चीड़ की पत्तियों से उत्पाद बनाने को […]
हरिजन सेवक संघ गरीब परिवारों की मदद के लिए आगे आई,दी आर्थिक सहायता
बाघल टुडे (अर्की):- हरिजन सेवक संघ शाखा जिला सोलन के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत भयूॅखरी में दो गरीब असहाय और जरूरतमंद […]
अर्की कॉलेज में विकास कार्यों के लिए जारी 11.81 लाख की राशि के गबन का मामला,इस राशि ने बनना था बास्केटबाल कोर्ट व ओपन एयर जिम
बाघल टुडे (अर्की):- राजकीय महाविद्यालय अर्की में विकास कार्यों के लिए स्वीकृत 11,81,950 रुपये की राशि के गबन का मामला सामने आया है। कॉलेज के […]
