बाघल टुडे (ब्यूरो):- 15 विधानसभा क्षेत्रों वाले कांगड़ा जिला में इस बार कड़े मुकाबले होने की उम्मीद लगाई जा रही है। करीब आधा दर्जन से अधिक सीटों पर कम अंतर से हार जीत होगी, ऐसा माना जा रहा है। मतदान के बाद अब जनता ने भी अपनी चर्चाओं में नेताओं को जिताने और हराने का काम शुरू कर दिया है। अलग-अलग गुना-भाग से कभी किसी नेता को जिता दिया जाता है, तो कभी हरा दिया जा रहा है। इससे उनके समर्थकों एवं परिजनों की चिताएं बढ़ रही हैं। कांगड़ा जिला में मुकाबले कड़े होने का मुख्य कारण यह भी माना जा रहा है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने इस बार संगठित तरीके से चुनाव लड़ा है। प्रत्याशी बड़े नेताओं की रैलियों का प्रभाव और उनके प्रयासों को आधार बना रहे हैं। जिला के मुख्य उपमंडलों पालमपुर, नूरपुर, देहरा और कांगड़ा सभी पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। इसके अलावा कुछ सीटें अन्य कारणों से भी हॉट बन गई हैं। पालमपुर में भाजपा ने प्रदेश के महामंत्री त्रिलोक कपूर को प्रत्याशी बनाकर कांग्रेस प्रत्याशी व विधायक आशीष बुटेल के समक्ष अब तक की सबसे बड़ी चुनौती पेश कर चुनाव को रोचक बना दिया है। ऐसे में इस बार पालमपुर के निर्णय पर भी सबकी निगाहें टिक गई हैं और लोग यहां बड़ा फेरबदल देख रहे हैं। इसी उपमंडल के सुलाह से विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि कांग्रेस ने भी जगदीश सिपहिया को मैदान में उतारा है, पर वहां पूर्व विधायक जगजीवन निर्दलीय उतरे हुए हैं। नूरपुर उपमंडल में नूरपुर से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजय महाजन के साथ रणवीर निक्का का चुनाव रोचक बना हुआ है।
यह भी पढ़े
कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की शिक्षा व्यवस्था पर लगाया ताला, बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ -अशोक चंदेल
बाघल टुडे (अर्की):- हिमाचल प्रदेश में मौजूदा कांग्रेस सरकार द्वारा बीते तीन वर्षों में 1250 से अधिक स्कूलों को बंद या मर्ज करना बेहद चिंताजनक […]
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा को एयरपोर्ट पर रोकना व हिरासत में लेना असंवैधानिक-भीम सिंह ठाकुर ।
बाघल टुडे (अर्की):- युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एडवोकेट भीम सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा को दिल्ली […]
केंद्र सरकार के 2024 बजट से हर वर्ग को मिली निराशा-विनय शर्मा ।
बाघल टुडे (अर्की):- NSUI अर्की के पूर्व अध्यक्ष विनय शर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा जारी 2024 का अंतिम बजट को पूर्ण रूप से निराशाजनक करार […]
