बाघल टुडे (अर्की):- पुलिस थाना अर्की में एक ट्रक चालक द्वारा सड़क के किनारे चल रहे एक राहगीर को टक्कर मारकर फ़रार होने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पवन गर्ग पुत्र राजीव गर्ग निवासी गांव व ड़ाकघर कुनिहार ने थाना अर्की में अपनी शिकायत में कहा है कि अर्की-शालाघाट सड़क मार्ग पर जलशक्ति विभाग कार्यालय के समीप उनकी वर्कशॉप है। रविवार शाम करीब 6 बजे वह दुकान के बाहर खड़े थे ,तभी उसी समय शालाघाट की तरफ से एक ट्रक तेज रफ़्तारी से आया तथा अर्की की तरफ से सड़क के किनारे पैदल चल रहे लक्ष्मी सिंह निवासी गाँव जलाणा को टक्कर मारकर घायल कर दिया व ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। जिसके चलते लक्ष्मी सिंह के सिर व टांग में चोटें आई है। पवन गर्ग सहित अन्य लोगों ने लक्ष्मी सिंह को तुरंत अर्की हॉस्पिटल पहुंचाया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद शिमला आईजीएम के लिए रेफर कर दिया गया। इस मामले की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने की है । उन्होंने बताया कि चालक के खिलाफ तेज रफ़्तार व लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल जा रहा है व जल्द ही ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़े
अर्की के डुमैहर में झूला झूलते हुए 9 वर्षीय बच्ची की हुई मौत ।
बाघल टुडे (अर्की):- पुलिस थाना अर्की के अंतर्गत डुमैहर पंचायत में झूला झूलते हुए एक बच्ची की मौत हो गई । मिली जानकारी के अनुसार […]
अर्की में कार की टक्कर से महिला हुई घायल,आईजीएमसी शिमला रैफर
बाघल टुडे (अर्की):- अर्की मुख्यालय में तहसील सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे […]
अर्की के भूमति के पास आपस में टकराई सरकारी व निजी बस,किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं ।
बाघल टुडे (अर्की):- भूमति के समीप पखरेड हॉस्पिटल के पास आज एक सरकारी व निजी बस आमने सामने से टकरा गई । जानकारी के अनुसार […]
