बाघल टुडे (अर्की):- अर्की के दाड़लाघाट में चल रहे अम्बुजा सीमेंट प्लांट को अडानी ग्रुप द्वारा बन्द किया जाना गलत कदम है । प्लांट बन्द होने से हज़ारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा । यह बात अर्की से निर्दलीय प्रत्याशी विधानसभा चुनाव लड़ने वाले व विकास समिति अर्की के संरक्षक राजेन्द्र ठाकुर ने कही । उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हजारों लोगों की आजीविका दाड़लाघाट के अम्बुजा सीमेंट प्लांट से चल रही है । इसके बन्द होने से इन लोगों को भविष्य में रोजी रोटी के लिए जूझना पड़ेगा । ठाकुर ने कहा कि अडानी ग्रुप के इस फैसले के चलते सभी राजनीतिक दलों व पंचायत प्रतिनिधियों को ट्रक ऑपरेटरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मजबूती के साथ खड़े होना चाहिए । उन्होंने कहा कि विकास समिति अर्की के सभी सदस्य ट्रक ऑपरेटरों के साथ खड़ी है । उन्होंने कहा कि प्रशासन व सरकार इस मसले को जल्द से जल्द सुलझाने का प्रयास करे ताकि इससे प्रभावित होने वाले लोगों को भविष्य में किसी तरह की कोई परेशानी न हो ।
यह भी पढ़े
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन अर्की इकाई की हुई मासिक बैठक
बाघल टुडे (अर्की):- हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन अर्की इकाई की मासिक बैठक अर्की में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रधान […]
प्रदेश सरकार ने बदले 13 HPS अधिकारी,तबादला आदेश जारी।
बाघल टुडे (अर्की):- एसपी विरेंद्र कालिया को एसपी लोकायुक्त शिमला लगाया गया है। प्रदेश सरकार ने शनिवार देर शाम को 13 एचपीएस अधिकारियों के तबादला […]
16 से 18 जून 2023 तक होंगे माँ शूलिनी मेला के लिए ऑडिशन – अजय यादव
बाघल टुडे (दीपक शर्मा):-सोलन,राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला के लिए निर्धारित मानदण्डों के अनुरूप कलाकारों के ऑडिशन 16 जून से 18 जून, 2023 तक नगर […]
