बाघल टुडे (ब्यूरो):- मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले मुलाकात की। निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट पर सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ बैठक 25 नवंबर को बुलाई है, लेकिन यह मुलाकात इस बैठक से पहले ही हो गई है। मुख्यमंत्री ने राज्य से संबंधित मामलों को केंद्रीय वित्त मंत्री के समक्ष उठाया। इसे एक शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है और 25 नवंबर को होने वाली आम बजट की बैठक में भी मुख्यमंत्री अलग से जाएंगे। इसके लिए इलेक्शन कमीशन से भी अनुमति ली गई है। भाजपा की ओर से तय किए गए शेड्यूल के अनुसार मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली से गुजरात जा रहे हैं। वह अहमदाबाद में तीन विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां करेंगे। विधानसभा चुनाव प्रचार में गुजरात में उनकी ड्यूटी लगी है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी गुजरात का दौरा कर आए हैं। मंगलवार रात को अहमदाबाद में रुकने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री शिमला लौट आएंगे। शिमला लौटने के बाद यह तय होगा कि कैबिनेट की बैठक होगी या नहीं? हालांकि अब तक विभागों की तरफ से एमर्जेंसी का कोई ऐसा एजेंडा रिपोर्ट नहीं हुआ है, जिसे कैबिनेट में लगाना जरूरी हो।
यह भी पढ़े
यूक्रेन के 15 फीसदी हिस्से पर कब्जे की तैयारी, संसद में पुतिन कर सकते हैं बड़ा ऐलान
इसी वीकेंड व्वादिमीर पुतिन संसद में बड़ा ऐलान कर सकते हैं। यूक्रेन के चार इलाकों में कराया गया जनमत संग्रह पूरा हो गया है। ये […]
क्यों नहीं है श्वेता तिवारी के पास पैसे? एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर बताई वजह…
Shweta Tiwari ने टीवी शो ‘मैं हूं अपराजिता’ से टीवी पर वापसी की है. एक्ट्रेस ने इस शो के सेट से एक खास वीडियो शेयर […]
आज हो सकता हिमाचल-गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान ।
बाघल टुडे (ब्यूरो):- चुनाव आयोग ने आज दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है । आयोग आज गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा […]
