बाघल टुडे (अर्की):- अर्की विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों का प्रचार अभियान इन दिनों जोरों से चला हुआ है । यह सभी प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने के पुरजोर प्रयास कर रहे है । अगर बात भाजपा के प्रत्याशी गोविंद राम शर्मा की करे तो उम्र में सबसे बड़े होने के कारण भी यह रोजाना दर्जनों गांवों में पहुंचकर अपने पक्ष में वोट मांग रहे है । आज गोविन्द राम शर्मा ने कांगरीधार,कश्लोग,चण्डी, रुडाल,पकौटी,संघोई,मांगू, ग्याणा, कक्ष्यालु,मलावण सहित अन्य गांवों में पहुंचकर लोगों से भाजपा के कमल निशान पर वोट करने की अपील की । गोविंद राम शर्मा ने कहा कि लोगों ने इस बार पूरा मन बना लिया है कि रिवाज बदला जाएगा व सरकार रिपीट होगी । उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अथाह विकास कार्य करवाया है । जिससे अर्की विधानसभा क्षेत्र भी अछूता नहीं है । उन्होंने कहा कि जब वह 2007 से लेकर 2017 तक दो मर्तबा विधायक रहे तो उन्होंने हर क्षेत्र का अथाह विकास कार्य करवाया है । उन्होंने सभी लोगों से 12 नवम्बर को भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की ।
यह भी पढ़े
अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए 102 सड़क परियोजनाएं स्वीकृत – संजय अवस्थी ।
बाघल टुडे (अर्की):- मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा […]
कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की शिक्षा व्यवस्था पर लगाया ताला, बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ -अशोक चंदेल
बाघल टुडे (अर्की):- हिमाचल प्रदेश में मौजूदा कांग्रेस सरकार द्वारा बीते तीन वर्षों में 1250 से अधिक स्कूलों को बंद या मर्ज करना बेहद चिंताजनक […]
हिमाचल में BJP के 2 उम्मीदवारों की घोषणा- हमीरपुर से अनुराग ठाकुर व शिमला से सुरेश कश्यप को टिकट।
बाघल टुडे (ब्यूरो):- हिमाचल में BJP के 2 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है । जिसमें हमीरपुर से पांचवीं बार अनुराग ठाकुर चुनाव लड़ेंगे […]
