बाघल टुडे (अर्की):- विश्व हिंदू परिषद संगठनात्मक जिला दाड़लाघाट द्वारा दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्या कांड के खिलाफ महामहिम राज्यपाल को एसडीएम अर्की केशवराम कोली के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा। दाडला जिला अध्यक्ष उमा दत्त ने जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली में हुए श्रदा जघन्य हत्याकांड के खिलाफ विभिन्न सामाजिक संगठन आक्रोशित है। जिसके फलस्वरूप विभिन्न संस्थाओं के आह्वाहन पर यह रोष रैली निकाली गई है। उन्होंने कहा कि रोष रैली व ज्ञापन के द्वारा सभी श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब को फांसी देने की मांग की गई है। साथ ही केंद्र को एक ऐसा कानून लाना चाहिये जिससे शीघ्र जांच करके एक माह में दोषी को फांसी की सजा देने का प्रावधान हो। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद शीघ्र ही धर्म रक्षा जन रक्षा अभियान चलाएगा। जिसमे हिन्दू धर्म के लोगो को अपने धर्म व अपनी बहू बेटियों की रक्षा के लिये जागृत किया जाएगा। उनका कहना है कि देश मे एक सुनियोजित तरह से लवजेहाद योजना चलाई जा रही है। जोकि हिन्दू धर्म व हिंदुत्व के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सभी संगठन आफताब को शीघ्र फांसी चढ़ाया जाए। इस मौके दाडला जिला मंत्री अनिल व लता उपस्थित रहे ।
यह भी पढ़े
11, 12 व 13 सितम्बर को होंगे राज्य स्तरीय सायर मेला अर्की के लिए ऑडिशन
बाघल टुडे (अर्की):- राज्य स्तरीय सायर मेला-2024 की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए लोक कलाकारों के ऑडिशन की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। यह जानकारी […]
मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 पर बेसहारा पशुओं की सूचना दें,बेसहारा पशुओं को सहारा देने के लिए सरकार की पहल ।
बाघल टुडे (ब्यूरो):- पूर्व सरकार के दौरान शुरू की गई मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 को सुक्खू सरकार और इफेक्टिव बनाने जा रही है। लोग अपनी […]
देश के मुख्य न्यायाधीश के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
बाघल टुडे (अर्की):- अनुसूचित जाति, जनजाति,अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक संयुक्त संघर्ष मोर्चा, अर्की मंडल के एक प्रतिनिधि मंडल ने एक ज्ञापन उप मंडल अधिकारी […]
