बाघल टुडे (अर्की):- हिमाचल प्रदेश में पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 23 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। वहीं आज उच्च पर्वतीय एक-दो भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। उधर, बीते दिनों हुई बर्फबारी से प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में अभी भी 50 से अधिक सड़कें ठप हैं। केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 6.9 और कुकुमसेरी का माइनस 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शुक्रवार सुबह बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी के एक-दो भागों में कोहरा भी छाया रहा। न्यूनतम तापमान शिमला का न्यूनतम तापमान 6.0, सुंदरनगर 4.0, भुंतर 3.1, कल्पा 1.6, धर्मशाला 8.2, ऊना 6.8, नाहन 11.1, केलांग माइनस 6.9, पालमपुर 5.5, सोलन 5.3, मनाली 0.6, कांगड़ा 7.0, मंडी 7.7, बिलासपुर 10.0, हमीरपुर 5.7, चंबा 8.8, डलहौजी 7.0, जुब्बड़हट्टी 7.4, कुफरी 5.2, कुकुमसेरी माइनस 6.4, नारकंडा 2.7, कोटखाई 3.9, रिकांगपिओ 4.0 और पांवटा साहिब में 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज दिया गया।
यह भी पढ़े
आज और कल बारिश बर्फबारी के आसार; मौसम विभाग का पूर्वानुमान, कोहरे से मिल सकती है राहत
बाघल टुडे (अर्की):- हिमाचल प्रदेश में गुरुवार और शुक्रवार को बारिश व बर्फबारी की आशंका है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि प्रदेश के […]
13 मई से फिर बारिश और बर्फबारी; प्रदेश में मौसम विभाग का पूर्वानुमान,12 तक खिली रहेगी धूप ।
बाघल टुडे(ब्यूरो):- मई महीने में जहां गर्मियां पसीने छुड़ाती है, तो वहीं हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का दौर जारी है। सोमवार रात और मंगलवार सुबह लाहुल-स्पीति […]
बारिश से फिर कांपा हिमाचल, चोटियों पर बर्फबारी से तापमान में गिरावट, गर्म कपड़ों में लिपटे लोग
बाघल टुडे (ब्यूरो):- हिमाचल प्रदेश की चोटियों पर बर्फबारी से मैदानों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। ऐसे में लोगों का घरों से बाहर […]
