2 अगस्त से हिमाचल में शुरू होगा “हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान”, एक साथ लगेंगी 250 से अधिक सदस्यता कैनोपी – अशोक चंदेल

बाघल टुडे (अर्की):- आम आदमी पार्टी द्वारा 2 अगस्त से पूरे हिमाचल प्रदेश में “हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान” की शुरुआत की जा रही है। अभियान का शुभारंभ पार्टी के प्रदेश प्रभारी रितु राज झा द्वारा मंडी से किया जाएगा। यह अभियान आगामी तीन महीनों तक पूरे प्रदेश में निरंतर चलाया जाएगा।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अशोक चंदेल ने जानकारी देते हुए कहा कि
अभियान के पहले ही दिन पूरे हिमाचल प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ 250 से अधिक सदस्यता कैनोपी लगाई जाएंगी। इन कैनोपी के माध्यम से आम जनता को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर भी लोगों से संपर्क करेंगे और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ेंगे।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अशोक चंदेल ने कहा कि यह अभियान प्रदेशभर में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि युवाओं, महिलाओं, किसानों, बागवानों, कर्मचारियों, व्यापारियों तथा समाज के सभी वर्गों को इस अभियान से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे 2 अगस्त को अपने निकटतम सदस्यता कैनोपी पर पहुंचकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें तथा ईमानदार, पारदर्शी और जनहित की राजनीति को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *