बाघल टुडे (ब्यूरो):- हिमाचल प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियों को लेकर कमर कस ली है । इस बार राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल में पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करती दिखाई देंगी। पार्टी नेताओं के मुताबिक वह प्रदेश के कई जिलों में जनसभा को संबोधित करेंगी। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी 10 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश की मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा हमीरपुर, ऊना, शिमला और सिरमौर में आठ रैलियां और रोड शो करेंगी। जानकारी के मुताबिक, 31अक्टूबर को मंडी और कुल्लू में 3 नवंबर को प्रियंका गांधी का दौरा है। सात नवंबर को प्रियंका हमीरपुर और ऊना जाएंगी। 10 नवंबर को वह शिमला मे होंगी। इसके अलावा सिरमौर में भी उनका रोड शो का कार्यक्रम है। इस बार कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश मे सत्ता में वापसी की उम्मीद है। इसको लेकर पार्टी आलाकमान चुनाव की तैयारियों मे कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। हाल ही में प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर कांग्रेस सत्ता में वापस आती है तो राज्य में नौकरियां बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि वह गारंटी देती हैं कि राज्य में कांग्रेस के सत्ता में आने पर पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने और बेरोजगार युवाओं को एक लाख रोजगार देने का निर्णय लिया जाएगा। कांग्रेस ने हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए अबतक 63 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. राज्य में कुल 68 विधानसभा सीटें है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। वोटों की काउंटिंग आठ दिसंबर को की जाएगी। मौजूदा विधानसभा में भाजपा के 43 विधायक है, जबकि कांग्रेस के 22 है। सदन मे दो निर्दलीय सदस्य और माकपा के एक सदस्य है। चुनाव की अधिसूचना 18 अक्टूबर को जारी की गई थी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर थी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है। राजनीति के जानकार इस चुनाव में राज्य में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना जता रहे है। हालांकि आम आदमी पार्टी (आप) भी यहां से चुनाव लड़ने की बात कर चुकी है। आप ने भी चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों के लिस्ट जारी कर दिए है। आम आदमी पार्टी के नेता भी चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से जुटे हुए है।
यह भी पढ़े
प्रियंका गांधी पहुंची चंडीगढ़ एयरपोर्ट,सुक्खू और प्रतिभा ने किया स्वागत ।
बाघल टुडे (ब्यूरो):- चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी,हिमाचल प्रदेश की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह एवं मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्वागत किया ।हिमाचल प्रदेश के बाढ़ […]
केजरीवाल मॉडल से सीख लें दूसरी सरकारें : संजय सिंह
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के सामने अपनी सत्ता बचाने की चुनौती है। पिछले चुनाव में 67 सीटों के साथ आम आदमी पार्टी […]
अंकराशि: 29 सितंबर का दिन बर्थडेट वालों के लिए लाभकारी, नवरात्रि का चौथा दिन रहेगा शुभ
Numerology Horoscope 29 September:अंक ज्योतिष से जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते […]
