बाघल टुडे (अर्की):- पुलिस थाना अर्की में एक ट्रक चालक द्वारा सड़क के किनारे चल रहे एक राहगीर को टक्कर मारकर फ़रार होने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पवन गर्ग पुत्र राजीव गर्ग निवासी गांव व ड़ाकघर कुनिहार ने थाना अर्की में अपनी शिकायत में कहा है कि अर्की-शालाघाट सड़क मार्ग पर जलशक्ति विभाग कार्यालय के समीप उनकी वर्कशॉप है। रविवार शाम करीब 6 बजे वह दुकान के बाहर खड़े थे ,तभी उसी समय शालाघाट की तरफ से एक ट्रक तेज रफ़्तारी से आया तथा अर्की की तरफ से सड़क के किनारे पैदल चल रहे लक्ष्मी सिंह निवासी गाँव जलाणा को टक्कर मारकर घायल कर दिया व ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। जिसके चलते लक्ष्मी सिंह के सिर व टांग में चोटें आई है। पवन गर्ग सहित अन्य लोगों ने लक्ष्मी सिंह को तुरंत अर्की हॉस्पिटल पहुंचाया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद शिमला आईजीएम के लिए रेफर कर दिया गया। इस मामले की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने की है । उन्होंने बताया कि चालक के खिलाफ तेज रफ़्तार व लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल जा रहा है व जल्द ही ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़े
दाड़लाघाट के असलू में हुआ सड़क हादसा। तीन लोग घायल,एक की हुई मौत
बाघल टुडे (अर्की), पुलिस थाना दाड़लाघाट के तहत असलू में एक सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए जबकि एक 3 माह की बच्ची की […]
अर्की में आज एनडीआरएफ और डॉग स्क्वायड की टीमें शुरू करेगी सर्च अभियान,अग्निकांड से लापता है 9 लोग
बाघल टुडे (अर्की):- अर्की में हुए भीषण अग्निकांड में लापता लोगों को ढूंढने के कार्य सोमवार रात 8 बजे तक जारी रहा। दिनभर चले सर्च […]
अर्की के जलाणा में महिला ने निगला जहरीला पदार्थ,ईलाज के दौरान हुई मौत ।
बाघल टुडे (अर्की):- अर्की के जलाणा गांव में एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । पुलिस से प्राप्त […]
