राजकीय महाविद्यालय अर्की के एमए इतिहास विषय के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

बाघल टुडे (अर्की):- राजकीय महाविद्यालय अर्की के एमए इतिहास विषय के द्वितीय एवं चतुर्थ सत्र के विद्यार्थियों में कुल्लू -मनाली,अटल टनल,हिडिंबा मंदिर, घटोत्कच मंदिर ,माल रोड मनाली एवं निकोलस रोरिक आर्ट गैलरी नग्गर का शैक्षणिक भ्रमण किया। इतिहास विभाग की प्राध्यापक हेमलता एवं लोक प्रशासन विभाग की प्राध्यापक डॉक्टर अंजन कौर के नेतृत्व में यह भ्रमण हुआ।

इस शैक्षणिक भ्रमण में महाविद्यालय की 13 छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से उन्हें बहुत ही महत्वपूर्ण ऐतिहासिक जानकारी उपलब्ध हुई। जिन स्थानों को उन्होंने केवल मात्र पुस्तकों में पढ़ा था उन्हें देखने का विशेष अवसर प्राप्त हुआ।

शैक्षणिक भ्रमण के संबंध में महाविद्यालय प्राचार्या सुनीता शर्मा ने कहा कि इतिहास विभाग एवं लोक प्रशासन विभाग के प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों का भ्रमण अति लाभप्रद रहा। विद्यार्थियों ने इस भ्रमण के माध्यम से बहुत कुछ ऐतिहासिक जानकारी हासिल की जो भविष्य में उनके लिए लाभप्रद होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *