हिमाचल अकैडमिक स्कूल बाहवाँ के 10वी कक्षा का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत

बाघल टुडे(अर्की):- हिमाचल अकैडमिक स्कूल बाहवाँ के 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने शानदार शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम देकर मदर्स डे के अवसर पर अपने माता-पिता, परिवार और विद्यालय को गर्व का अनमोल तोहफा दिया। विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और अनुशासन ने इस खुशी के मौके को और भी खास बना दिया।
विद्यालय की छात्रा वंशिका शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि हर्षित ने द्वितीय तथा सूर्यांश ने तृतीय स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। इस सफलता से पूरे विद्यालय में खुशी और उत्साह का माहौल है।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की यह उपलब्धि माताओं के त्याग, आशीर्वाद और निरंतर सहयोग का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *