पट्टाब्राउरी में किया गया पौधारोपण,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बाघल टुडे (कुनिहार):-

हिमाचल प्रदेश कोली समाज के कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश सिंह ने शुक्रवार को अपना 81वा जन्मदिन पट्टाब्राउरी में पौधा रोपण कर मनाया। इस मौके पर नवनिर्मित खेल मैदान के समीप सैंकड़ों विभिन्न प्रकार के पौधों का पौधारोपण किया गया। यह गतिविधि विगत आठ वर्षों से लगातार जन्मदिन के अवसर पर करते आ रहे है। इस दौरान विगत वर्षों में लगाए गए पौधों का निरीक्षण भी किया गया एवं सभी पौधे दुरुस्त पाए गए ।

जगदीश सिंह ने कहा कि हमें अपने जीवन में समाज की बेहतरी के लिए हमेशा कार्य करते रहना चाहिए। जिस तरह हमारे उपर परिवार कि जिम्मेदारी होती है,उस तरह पर्यावरण संरक्षण करना हमारा दायित्व है। उन्होंने सभी से हर वर्ष पौधा रोपण करने का आह्वाहन किया।


इस मौके पर एच.ए.एस अधिकारी केशव राम, प्रधान ग्राम पंचायत पट्टा ब्राउरी सुनीता,जगदीश पंवर, दिला राम,खयाली राम, बाबू राम, जितेंद्र सिंह, कन्हैया लाल, रमेश नाथ कश्यप, नेक राम कौंडल, प्रेम चंद,अश्वनी कुमार, रविंदर कुमार,लता देवी,पुष्पा देवी,निर्मला देवी, प्रदीप,राम स्वरूप शेख एवं दौलतराम गर्ग आदि अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *