बाघल टुडे (अर्की):- अर्की उपमण्डल के ऐतिहासिक माँ भद्रकाली मंदिर जखौली में चैत्र नवरात्रों की धूम है। यहाँ रोजाना सैंकड़ो श्रद्धालु माँ का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे है। मंदिर के पुजारी हरीश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को दुर्गा अष्टमी के अवसर पर सभी भक्तों के लिए सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर माँ भद्रकाली नवदुर्गा संकीर्तन पार्टी (भोज आंजी) सोलन द्वारा माँ के भजनों का गुणगान किया जाएगा।
जखौली में दुर्गाष्टमी के उपलक्ष्य पर माँ का गुणगान व भण्डारे का होगा आयोजन
