बाघल टुडे (अर्की):- उपमण्डल के होम गार्ड प्रशिक्षण केंद्र कोटली में स्वास्थ्य विभाग अर्की की ओर से होम गार्ड्स जवानों के लिए समुदाय आधारित जांच शिविर का आयोजन कार्यकारी खण्ड चिकित्सा अधिकारी दूनीचंद के नेतृत्व में किया गया।

इस शिविर में परामर्श विशेषज्ञ आईसीटीसी नागरिक चिकित्सालय अर्की विजय कुमार शांडिल ने उपस्थित जवानों को एचआईवी,एड्स,क्षयरोग, सिफिलिस और हेपेटाइटिस बी एवं सी विषय में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये सभी रोग गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हैं। जो समय पर जांच, जागरूकता और सही परामर्श से रोके जा सकते हैं। उन्होंने इन रोगों के लक्षण,संक्रमण के माध्यम,रोकथाम और सरकारी चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी भी सांझा की।

इस अवसर पर वरिष्ठ तकनीशियन आईसीटीसी मनीष कुमार ने 44 प्रतिभागियों की एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी और सिफिलिस की जांच की। उन्होने द्वारा सभी जांच गोपनीयता एवं सावधानी के साथ की गई।
