
बाघल टुडे (अर्की):- विद्युत उप-मंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत 11 केवी नवगांव एचटी फीडर पर आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इस कारण 12 जून को नवगांव अनुभाग के तहत आने वाले कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। विद्युत उप-मंडल दाड़लाघाट के सहायक अभियंता ई. विमल अत्री ने बताया कि फीडर की लाइन के आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए 12 जून को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इस दौरान असलू, बुघार, चमरोल, चाखड़, पारनू ठेरा तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित अवधि के दौरान बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। सहायक अभियंता ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि मौसम खराब रहता है अथवा कोई अन्य तकनीकी या अपरिहार्य परिस्थिति उत्पन्न होती है, तो निर्धारित तिथि एवं समय में परिवर्तन किया जा सकता है।
