बाघल टुडे (अर्की):- रावमापा मनलोग कलां में मेगा अभिभावक शिक्षक मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाज सेवक दलीप सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत के प्रधान अमर सिंह एवं रिटायर्ड प्रधानाचार्य मोहिंद्र सिंह तथा एसएमसी अध्यक्ष राजेश शर्मा सहित अन्य छात्रों के अभिभावकों ने भाग लिया ।

प्रधानाचार्य मोहन कुमार चौहान ने सभी का स्वागत करते हुए मेगा अभिभावक शिक्षक के उद्देश्य की जानकारी दी। इसके अलावा अभिभावकों को “अभ्यास हिमाचल” तथा अपार आईडी की जानकारी दी।वहीं यूट्यूब के माध्यम से हिमाचल प्रदेश शिक्षा सचिव द्वारा किए गए सम्बोधन को भी प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। इसमें सभी अध्यापकों और अभिभावकों ने भाग लिया।
