बाघल टुडे (अर्की):- अनुसूचित जाति,जनजाति,अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक संयुक्त संघर्ष मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला सोलन की कसौली विधानसभा क्षेत्र के कुमारहट्टी स्थित विश्राम गृह में आयोजित की गई। जिसमें उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने अपने अधिकारों और संविधान में वर्णित सुविधाओं के विषय पर चर्चा की गई। इस बैठक में अनुसूचित जाति जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हीरामणि भारद्वाज तथा प्रधान महासचिव ताराचंद्र रानौत विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

वहीं राज्य के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेन राम नेगी, पूर्ण चंद कश्यप, राजेश कश्यप, सी डी बंसल, प्रदेश संगठन संयुक्त सचिव ओम भाटिया विशेष रूप से मौजूद रहे। इस बैठक में मुख्य अतिथि हीरामणि भारद्वाज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बैठक के अंत में उन्होंने बाबा साहेब की दी गई शिक्षा के बारे में अपने विचार रखें और किस तरीके से संयुक्त संघर्ष मोर्चा को और मजबूत करना है इसके विषय में भी रणनीति बनाई गई।

इस मौके पर जिला की नवनियुक्त कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ मुख्य अतिथि महोदय द्वारा दिलाई गई। इस बैठक में मुख्य जिला संरक्षक सोलन डॉक्टर पी एन बंसल तथा तथा अर्की खंड के अध्यक्ष गंगाराम, उपाध्यक्ष राकेश चौहान, महासचिव शीश राम रघुवंशी, कोषाध्यक्ष करमचंद चंदेल और सलाहकार परस राम, जिला सोलन के वरिष्ठ सदस्य बाबूराम, सीताराम, नेत्र सिंह, आरती, हीरा, मोहन, अमर सिंह और नव नियुक्त महासचिव दीपक तंवर और तमाम जिला की कार्यकारिणी और वरिष्ठ सदस्यों ने भाग लिया।

