बाघल टुडे (अर्की):- अर्की विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों का प्रचार अभियान इन दिनों जोरों से चला हुआ है । यह सभी प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने के पुरजोर प्रयास कर रहे है । अगर बात भाजपा के प्रत्याशी गोविंद राम शर्मा की करे तो उम्र में सबसे बड़े होने के कारण भी यह रोजाना दर्जनों गांवों में पहुंचकर अपने पक्ष में वोट मांग रहे है । आज गोविन्द राम शर्मा ने कांगरीधार,कश्लोग,चण्डी, रुडाल,पकौटी,संघोई,मांगू, ग्याणा, कक्ष्यालु,मलावण सहित अन्य गांवों में पहुंचकर लोगों से भाजपा के कमल निशान पर वोट करने की अपील की । गोविंद राम शर्मा ने कहा कि लोगों ने इस बार पूरा मन बना लिया है कि रिवाज बदला जाएगा व सरकार रिपीट होगी । उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अथाह विकास कार्य करवाया है । जिससे अर्की विधानसभा क्षेत्र भी अछूता नहीं है । उन्होंने कहा कि जब वह 2007 से लेकर 2017 तक दो मर्तबा विधायक रहे तो उन्होंने हर क्षेत्र का अथाह विकास कार्य करवाया है । उन्होंने सभी लोगों से 12 नवम्बर को भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की ।
यह भी पढ़े
संजय अवस्थी ने ग्याना,पारनु व दानोघाट पंचायत में जाकर लोगों से वोट के तौर पर मांगा समर्थन ।
- baghaltoday
- October 26, 2022
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- प्रदेश में अगले माह विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान होना है । जिसको देखते हुए सभी पार्टी के उम्मीदवारों द्वारा इन दिनों […]
महिलाओं को 1500 से ठग गई सरकार, हिमकेयर-सहारा योजना का पैसा कहां गया ?-जयराम ठाकुर ।
- baghaltoday
- March 18, 2023
- 0
बाघल टुडे (ब्यूरो):- पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार के पहले बजट को नकार दिया है। विधानसभा […]
विधायक संजय अवस्थी ने6 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से निर्मित समत्याड़ी-बोई सड़क मार्ग का किया लोकार्पण
- baghaltoday
- July 11, 2025
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकी को मज़बूत करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। संजय अवस्थी […]
