बाघल टुडे (अर्की):- प्रदेश में अगले माह विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान होना है । जिसको देखते हुए सभी पार्टी के उम्मीदवारों द्वारा इन दिनों प्रचार अभियान जोरो पर है । अगर अर्की विधानसभा क्षेत्र की बात की जाए तो यहाँ से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी संजय अवस्थी द्वारा भी प्रचार अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस कड़ी में आज संजय अवस्थी ने 7 पंचायतों का दौरा कर अपने पक्ष में लोगों से वोट मांगे । उन्होने सरयांज,चौरंटु, सारमा,शीलघाट,जघुन,शिमलटा, झुण्डला, पंजपिपलु,छयोड खड्ड,बलेरा,साई में लोगों से मिलकर कांग्रेस पार्टी के लिए वोट मांगे । उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बदल रही है व कांग्रेस पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बना रही है ।बता दे कि 12 नवम्बर को मतदान होना है। इससे पूर्व सभी प्रत्याशी घर घर जाकर अपने पक्ष में वोट मांग रहे है।
यह भी पढ़े
अर्की के सारमा पंचायत से शुरु होगा विधायक गांव के द्वार कार्यक्रम – संजय अवस्थी
- baghaltoday
- March 3, 2025
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं का उचित समाधान करना उनकी प्राथमिकता […]
PWD रेस्ट हाउस अर्की में हुई भाजपा मंडल अर्की की बैठक,जिलाध्यक्ष रत्न सिंह पाल भी रहे मौजूद ।
- baghaltoday
- October 6, 2023
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- PWD रेस्ट हाउस अर्की में आज भाजपा अर्की मंडल की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई […]
केंद्रीय बजट में किसान,ग्रामीण क्षेत्र व आमजन हितों का रखा गया है ध्यान-राकेश गौतम
- baghaltoday
- February 1, 2026
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- सोलन जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष राकेश गौतम ने केंद्रीय बजट 2026 की सराहना करते हुए इसे किसान, ग्रामीण क्षेत्र और आमजन के […]
