विकास समिति अर्की द्वारा धुन्दन में लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर,157 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

बाघल टुडे (अर्की):- ग्राम पंचायत धुन्दन के दुर्गा मंदिर में विकास समिति अर्की के सौजन्य से एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल मोहाली से आए चिकित्सकों की टीम ने 157 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। आयोजक समिति के सदस्य नीलकमल गुप्ता ने बताया कि शिविर में ऑर्थोपेडिक,ब्लड प्रेशर,गैस्ट्रोएंटरोलॉजी,ईसीजी,बीएमडी,बुखार और अनियमित ब्लड शुगर जैसी बीमारियों का इलाज किया गया। नीलकमल गुप्ता ने विकास समिति अर्की के संयोजक राजेन्द्र ठाकुर का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह शिविर आयोजित हो सका। इस अवसर पर समिति के सदस्य कर्मचन्द ठाकुर,नरेंद्र कपिल,विरेंद्र ठाकुर,गौतम कपिल,अनिल कपिल,राजीव मिश्रा,रुप लाल वर्मा,हेमराज ठाकुर,अनुज ठाकुर,कार्तिक,रजत कपिल और अमित ठाकुर भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *