बाघल टुडे (ब्यूरो):- पुलिस थाना सायरी की पुलिस टीम कुफटु सडक पर गत रात्रि को जब तक्षशिला स्कूल के समीप नाकाबन्दी पर मौजूद थी तो उसी समय एक अल्टो कार के0-10 न०एच०पी०-11बी-2540 कुफटु की तरफ से आई जिसे नाकाबन्दी टीम द्वारा चैकिंग हेतू रोका गया। चैकिंग के दौरान उक्त कार की डिग्गी से अवैध रूप से ले जाई जा रही देसी शराब की 10 पेटियां (120 बोतले देसी शराब) ब्रामद की गई। जिस बारा कार चालक कोई भी लाईसेंस / परमिट/वैध कागजात पुलिस पेश न कर सका।


जिस पर पुलिस थाना सायरी में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया। इस अभियोग अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त अल्टो कार न० एच०पी०-11बी-2540 को जब्त करके कब्जा पुलिस में लिया गया तथा आरोपी कार चालक प्रकाश चन्द पुत्र गोविन्द राम ठाकुर निवासी गाँव बपडोन डाकखाना सुजैला तहसील अर्की जिला सोलन को बी०एन०एस०एस०, 2023 के प्रावधानों के अनुसार धार 35(3) BNSS के तहत पाबन्द किया गया । मामले में जांच जारी है । पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।



