खेत में अफीम की अवैध रूप से खेती करने को लेकर दो व्यक्तियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज

बाघल टुडे (अर्की):- अर्की थाने में दो व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार एसआईयू सोलन की टीम जब मादक पदार्थो व अपराधों की रोकथाम हेतु सरली मोड़ पर मौजूद थी तो उन्हें गुप्त सूचना मिली की गांव तनसेटा में दो व्यक्ति अपने खेतों में अवैध रूप से अफ़ीम की खेती की हुई है। सूचना के आधार पर जब पुलिस भूमति-जयनगर सड़क मार्ग से करीब दो सौ मीटर नीचे तनसेटा सड़क के पास मौके पर पहुंची तो,वहां गेहूं के खेतों के बीच अफीम की खेती पाई गई। जांच में पाया गया कि जगत राम पुत्र सुरतीया राम गांव तनसेटा डाकघर जोबड़ी के खेत में 248 पौधें अवैध अफीम के निकले है। वहीं महेंद्र सिंह पुत्र निक्कू राम गांव तनसेटा डाकघर जोबड़ी के खेत में भी 140 पौधें अवैध अफीम के उगे हुए पाए गए। पुलिस ने सभी कुल 388 पौंधों को जमीन से उखाड़कर उन्हें इकट्ठा करके टैग से बांधा गया व दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *