बाघल टुडे (ब्यूरो):- शिमला में विगत दिनों हिमाचल एकता मंच द्वारा हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी समरहिल में बेटियां स्माइल अवार्ड शो का आयोजन किया गया | जिसमे बेटियां फाउंडेशन के हिमाचल चैयरमेन चन्दरमणी मानिक शा मुख्यतिथि उपस्थित रहे साथ ही लाइट ऑफ़ नेशन एम डी प्रबजाल जैन डायमंड गेस्ट , हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष वंदना शर्मा, प्रीती श्रीवास्तव राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर, गीता सिंह प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड विशेष अतिथि उपस्थित रहे | बॉलीवुड पंजाबी सिंगर आर बी सिंह, हिमाचली स्टार गायक विक्की राजटा, व रोहडू जाना मेरी आमिये फेम प्रीतम चंद बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट उपस्थित रहे | हिमाचल एकता मंच के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष दीप लाल भारद्वाज व एम डी प्रांजल जैन का सभी आई हुई विभूतियों ने बड़े जोरो शोरो से स्वागत किया | कार्यक्रम में पुरे प्रदेश से लगभग 550 महिलाओं को बेटियों स्माइल अवार्ड दे कर सम्मानित किया गया | साथ सभी सम्मानित आये हुए मेहमानों को भी दीप लाल भारद्वाज ने टोपी मफ़लर स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया | इसी दौरान जिला सोलन की अर्की तहसील के बातल गांव की दो बहुएं रचना भारत भूषण एवं नीतू नायरा भार्गव को भी अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यक्रम करने पर बेटियां स्माइल अवार्ड दे कर सम्मानित किया गया | कार्यक्रम में हिमाचल के साथ साथ जम्मू, पंजाब दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, उतर प्रदेश, मध्यप्रदेश से भी सम्मानित मेहमान पधारे थे सभी ने हिमाचल की संस्कृति और हिमाचल एकता मंच द्वारा किये जा रहे कार्यक्रम की सराहना की | कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया ताकि सभी अपनी संस्कृति को भी पहचान सके |
अर्की की रचना भारत भूषण एवं नीतू नायरा भार्गव को बेटियां स्माइल अवार्ड से किया सम्मानित
