अर्की के अम्बेडकर भवन में मनाया गया संत गुरु रविदास महाराज का 648वां प्रकाशोत्सव

बाघल टुडे (अर्की):- गुरु रविदास समाज सुधार सभा अर्की द्वारा संत गुरु रविदास महाराज का 648वां प्रकाशोत्सव बीआर अम्बेडकर भवन अर्की वार्ड नं 7 में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर चंडीगढ़ से आये रागी जत्थों द्वारा गुरूवाणी से पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया। ग्राम पंचायत चम्यावल के प्रधान सी डी पंवर ने गुरु रविदास महाराज के बारे में प्रकाश डालते हुए कहाकि गुरु रविदास जी मध्यकाल में एक भारतीय संत कवि सतगुरु थे।

इन्हें संत शिरोमणि संत गुरु की उपाधि दी गई है। इन्होंने रविदासीया, पंथ की स्थापना की और इनके रचे गए कुछ भजन सिख लोगों के पवित्र ग्रंथ गुरुग्रंथ साहिब में भी शामिल हैं। इन्होंने जात पात का घोर खंडन किया और आत्मज्ञान का मार्ग दिखाया।

इस मौके पर सभा के प्रधान विजय भाटिया, सचिव सोनू वर्धन, उप प्रधान नरेश कुमार बंसल, सभा के पूर्व प्रधान ज्ञान दास बंसल, तारा चंद, वीरेंद्र भाटिया, हेतराम करड़, सूरत राम, अधिवक्ता पार्वती देवी, सावित्रीदेवी,दयावंती, सीमा, दसोदा, सुनीता, कमला देवी जानकी देवी, मीना देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *