बाघल टुडे (अर्की):- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने अपने कार्यकाल का तीसरा बजट 2025 -26 को विधानसभा में पेश किया ब्लाक कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने इस बजट की सराहना की उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश की आर्थिक स्थिति को पटरी पर लाने एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास पर केन्द्रित है बजट में प्रदेश के सभी वर्गों के सार्वभौमिक विकास एवं उनके जीवन को सुगम बनायेगा यह बजट ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास हेतु कृषि, बागवानी , पशुपालन व पर्यटन के विकास की और हिमाचल को अग्रसर करेगा वही यह बजट स्वास्थ्य सुविधाओं का आधुनिकीकरण व शिक्षा में सुधार, स्वच्छ पेयजल एवं सीवरेज सुविधाओं के क्षेत्र में विस्तार एवं सुदरीढकरण को बढ़ावा देता है रोशन ठाकुर ने कहा की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने समाज के सभी वर्गों का उत्थान एवं कल्याण पर जोर देते हुए ग्रामीण विकास पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के वेतन में बढ़ोतरी की है वहीं दैनिक भोगी कर्मचारियों आऊटसोर्सिंग कर्मचारियों आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,मिड डे मील वर्करों, सिलाई-कढ़ाई अध्यापिकाओं विभिन्न विभागों के मल्टिटास्किंग वर्कर के साथ मनरेगा की दैनिक मानदेय में वृद्धि की है वहीं विकलांग 40 प्रतिशत को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के वितरण में पारदर्शिता और इसे प्रभावी बनाने पर कदम उठाए हैं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने कांग्रेस सरकार की दस गारंटी योजना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाता हुए इंदिरा गांधी प्यारी बहन योजना को जहां 31 मार्च 2026 से 21 वर्ष की आयु की हर बेटी को शामिल करना वहीं पशुपालकों की आर्थिक सुदृढ़ करने के लिए दूध के न्यूनतम खरीद दामों में वृद्धि की घोषणा की युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने स्वरोजगार के क्षेत्र में नये कदम उठाए हैं जिसमें भर्तियों में पारदर्शिता लाने तथा युवाओं को रोजगार मिले मुख्यमंत्री पर्यटन स्टार्ट अप योजना शुरू की जाएगी वहीं युवा को स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर अनुदान राशि दी जाएगी रोशन ठाकुर ने कहा की अर्की विधानसभा क्षेत्र में विधायक संजय अवस्थी के कुशल नेतृत्व में विकास का स्वर्णिम युग रचा जा रहा है संजय अवस्थी के अर्की विधानसभा क्षेत्र के सार्वभौमिक विकास की वचनबद्धता को दर्शाते हुए इस बजट में अर्की विधानसभा क्षेत्र को विशेष सौगातें मिली मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने वित वर्ष में अर्की विधानसभा क्षेत्र के दाडलाघाट में कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण केंद्र को क्रियाशील करने की घोषणा की हिमाचल नगर नियोजन योजना के अन्तर्गत अर्की नगर पंचायत में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिऐ 2025-2026 में पेयजल योजना का निर्माण किया जाएगा वहीं सड़क और पुलों के विस्तार एवं चौड़ीकरण में नवगांव – बैरी सड़क की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने बजट में घोषणा की रोशन ठाकुर ने कहा कि विधायक संजय अवस्थी के कुशल नेतृत्व एवं दुरद्शिता सोच से शिक्षा में सुधार लाने के लिए अर्की विधानसभा क्षेत्र के जलाणा में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल कैंपस के निमार्ण कार्य को वित वर्ष से शुरू करने की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने घोषणा की है
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु एवं विधायक संजय अवस्थी के कुशल नेतृत्व में वित वर्ष 2025 – 26 का बजट अर्की विधानसभा क्षेत्र के विकास का स्वर्णिम काल – रोशन ठाकुर
