Friday, December 1, 2023

अर्की के PWD रेस्ट हाउस में ब्लॉक कांग्रेस अर्की की हुई बैठक,इस मौके पर महात्मा गांधी को किया गया याद ।

- Advertisement -

बाघल टुडे (अर्की):- अर्की के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया । इस मौके पर सभी कांग्रेसजनो ने सबसे पहले महात्मा गांधी के छायाचित्र पर फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत सभी उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी के बताए हुए पथ पर चलने का संकल्प भी लिया। बैठक की जानकारी देते हुए ब्लॉक अध्यक्ष सतीश कश्यप ने बताया कि 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल गांधी की यात्रा 30 जनवरी को कश्मीर में सम्पन्न होने के उपरांत महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष कांग्रेस पार्टी का झण्डा फहराया ।
इसके अलावा बैठक में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 26 जनवरी से पूरे प्रदेश में शुरू हुए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य भाजपा द्वारा देश भर मे जो नफरत का बीज बोया गया है,उसे जड़ से खत्म कर जन – जन तक प्रेम की भावना को बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि इस अभियान को ब्लॉक कांग्रेस द्वारा और तेज किया जायेगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -