दाड़लाघाट के पास सड़क पर पलटा ट्रक, 21 वर्षीय चालक की मौत

बाघल टुडे (अर्की):- दाड़लाघाट से बिलासपुर की तरफ सीमेंट का ट्रक लेकर जा रहे एक युवक की हादसे में मौत हो गई। हादसा रात करीब ढाई बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दाड़लाघाट थाने में शिकायत कर्ता अंकुश कुमार पुत्र विनोद कुमार गांव धरोला तहसील कण्डाघाट ज़िला सोलन ने अपनी शिकायत में कहा कि वह विगत रात को अपनी गाड़ी से शिमला से बिलासपुर जा रहा था। जब यह दाड़लाघाट से आगे डोरी की बावड़ी के पास पहुंचा तो इसके आगे एक ट्रक नंबर एचपी 63,4036 चल था। इसका चालक इसे तेज रफ़्तार व लापरवाही से चला रहा था,जिस वजह से ट्रक सड़क पर ही पलट गया।

हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई व ट्रक में लोड सीमेंट भी सड़क पर गिर गया। मृतक की पहचान अर्पित कुमार (21वर्ष) पुत्र अनिल कुमार,गांव पोहनी,डाकघर नमहोल,ज़िला बिलासपुरके रूप में हुई है। शव का अर्की अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया का रहा है। डीएसपी सन्दीप शर्मा ने मामले की पुष्टि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *