बाघल टुडे (ब्यूरो):- अर्की के कराड़ाघाट-मांगू लिंक रोड में शुक्रवार दोपहर बाद कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी,जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को अर्की अस्तपाल से आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है।जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को शाम तीन बजे के करीब दिल्ली से अंबुजा माइनिंग की ओर एक गाड़ी जा रही थी जो कराड़ाघाट मांगू लिंक रोड में गागल के समीप चालक द्वारा गाड़ी चलाते समय नियंत्रण छूट जाने के कारण कार गहरी खाई में करीब 150 मीटर दूरी में जा गिरी।इसमें तीन लोग सवार थे।इनकी आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।इस दौरान में गंभीर रूप से घायलों को नागरिक अस्पताल अर्की लाया गया।वहां से दो घायलों सुबेन्द्र व ज्योति को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है,जबकि चिकित्सकों ने एक व्यक्ति राजेश जो गाड़ी का चालक था,उसे मृत घोषित कर दिया।उधर,डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची ओर दो घायलों को शिमला आईजीएमसी रेफर किया है जबकि एक व्यक्ति मृत हो गया है।मृत व्यक्ति का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को शव सौंप दिया जाएगा।हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़े
अर्की में आज एनडीआरएफ और डॉग स्क्वायड की टीमें शुरू करेगी सर्च अभियान,अग्निकांड से लापता है 9 लोग
- baghaltoday
- January 13, 2026
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- अर्की में हुए भीषण अग्निकांड में लापता लोगों को ढूंढने के कार्य सोमवार रात 8 बजे तक जारी रहा। दिनभर चले सर्च […]
अर्की के हरथू गांव के 20 वर्षीय युवक की खड्ड में डूबने से हुई मौत,इलाके में शोक की लहर
- baghaltoday
- July 26, 2024
- 0
बाघल टुडे(ब्यूरो):- उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत बसंतपुर के गाँव हरथू के रहने वाले 20 वर्षीय कुश पुत्र मनोज कुमार की जिला शिमला के सुन्नी […]
अर्की के खनलग गांव में लगी गौशाला में आग,पशु आग की चपेट में आने से हुए घायल ।
- baghaltoday
- April 17, 2023
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- गर्मी का मौसम शुरू होते ही अर्की क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी है । ऐसा ही एक मामला […]
