स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत अर्की में महिलाओं को किया गया जागरूक

बाघल टुडे (अर्की):- नागरिक चिकित्सालय अर्की में शनिवार को स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण के बारे में विस्तार से बताया गया। जिसकी अध्यक्षता डॉक्टर बालकृष्ण कौंडल ने की।
इस दौरान प्रधान मंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सभी महिलाओं को गर्भावस्था के चार जांचे,उच्च जोखिम पूर्ण गर्भवस्था, पोषण व एनीमिया के रोकथाम को देखभाल अभियान कार्यक्रम के टूल किट के माध्यम से जानकारी दी गई। इस अवसर पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता
सपना ठाकुर ने जानकारी दी व महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षक शकुंतला शर्मा उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *