सोलन ज़िला के भाट की हट्टी गांव के मनीष राय ने HAS की परीक्षा की उतीर्ण,BDO के पद पर मिली तैनाती

बाघल टुडे (अर्की):- अगर मन में कुछ करने का जज्बा हो व लक्ष्य निर्धारित हो तो उसे मेहनत से बखूबी किया का सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है कुनिहार क्षेत्र के साथ लगते भाट की हट्टी गांव के युवा मनीष राय ने। HAS की परीक्षा परिणाम में उतीर्ण होने पर मनीष राय का सपना पूरा हुआ है। उन्हें अब विकास खण्ड अधिकारी (BDO) पर तैनात मिलेगी। 29 वर्षीय मनीष राय वर्तमान में हिमाचल प्रदेश सचिवालय में बतौर क्लर्क तैनात है। इन्होंने दसवीं रावमापा बढ़लग व जमा दो बॉयज स्कूल सोलन से की है। वहीं अपनी बीएससी की डिग्री सोलन कॉलेज से पास की है।  बता दे कि मनीष राय के पिता सोहन लाल वर्तमान समय में छोटा शिमला पुलिस थाना में बतौर उप निरीक्षक पद पर तैनात है। इनकी माता सुनीता देवी गृहणी है। वहीं इनके बड़े भाई सुनील राय भी पिता की तरह पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे है। मनीष राय ने कहा कि वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता,परिवारजनों व गुरुओं को देते है,जिनके मार्ग दर्शन से यह सम्भव हो पाया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की है। जिसका परिणाम आज सभी के सामने है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि वह नशे से दूर रहकर अपने जीवन में एक लक्ष्य को निर्धारित करें। उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत कर उसे हासिल करें। उन्होंने कहा कि सभी सामाजिक कार्यो व देश निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *