कुनिहार में एहसास क्लब के सौजन्य से हिम एकादश कमेटी द्वारा पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 2 का हुआ आगाज

बाघल टुडे (अर्की):- महाराजा पदम् सिंह मेमोरियल स्टेडियम कुनिहार मे आज हिम एकादश समिति द्वारा आयोजित पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया l प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की l इस अवसर पर कमेटी सदस्यों द्वारा उनका फूल मालाओ व स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया l मुख्यातिथि ने इस अवसर पर कहा की इस तरह के आयोजन से युवाओ को नशे से दूर रखा जा सकता है। खेल ही आज की युवा पीढ़ी को इस काल रूपी नशे से दूर रखने का एकमात्र जरिया है। उन्होने समिति द्वारा इस तरह के आयोजन करवाने को लेकर उनकी सराहना की l वहीं अपनी ओर सभी प्रदेश वासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दी।आज का पहला मैच जॉबल झमरोट पंचायत व स्तडोल पंचायत के मध्य खेला गया। जिसमे स्तडोल पंचायत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेब्जी का फैसला लिया और 12 ओवर मे 3 विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाए। उन्होने जॉबल झमरोट के सामने 89 का लक्ष्य रखा स्तडोल की तरफ से विनोद ने नाबाद 31 रन की पारी खेली वहीं विकास ने 30 रन की उपयोगी पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जॉबल झमरोट की टीम ने निर्धारित लक्ष्य का पिछा करते हुए 9 ओवर मे 3 विकेट खो कर निर्धारित 89 का लक्ष्य हासिल किया। जिसमे अंकुश परिहार ने 37 रनो की नाबाद पारी खेली व अपनी टीम को विजेता बनाने मे अहम भूमिका निभाईl क्लब के सचिव विनीत ठाकुर ने बताया की क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए 5000 हज़ार रु एंट्री फीस रखी गई है । प्रतियोगिता के विजेता को 77,777 हज़ार रू व आकर्षक ट्रॉफी दी जाएगी,तो वहीं उप विजेता को 55,555 हज़ार रू व ट्रॉफी दी जाएगी ।मैच वाइट लेदर बॉल से खेले जा रहे है। प्रतियोगिता के दूसरे राउंड के मैचो से मैन ऑफ़ द मैच दिए जाएँगे । इस अवसर पर एहसास क्लब के अध्यक्ष हरजिन्दर ठाकुर,व हिम एकादश कमेटी के अध्यक्ष दलजीत कंवर, महासचिव राहुल कंवर, विनीत, मनोज़ गर्ग,मुकुल ठाकुर सनी कंवर,अंकुर ठाकुर, रिषभ कंवर, अन्य सदस्य मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *