भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट मंडल संयोजक बने परस राम पिंकू

बाघल टुडे (अर्की): – भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ जिला सोलन में दाड़लाघाट मंडल के संयोजक (सहकारिता प्रकोष्ठ) के रूप में परस राम पिंकू को जिम्मेदारी सौंपे जाने पर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। परस राम पिंकू ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। परस राम पिंकू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सहकारिता मंत्री अमित शाह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद हमीरपुर अनुराग ठाकुर, सांसद शिमला सुरेश कश्यप, पूर्व मंत्री राजीव सहजल, जिला सोलन भाजपा अध्यक्ष रतन सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र ठाकुर एवं ओ.पी. गांधी, सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक पुरुषोत्तम गुलेरिया, नरेश चौहान, सह-संयोजक विजय ठाकुर, जिला संयोजक यशपाल ठाकुर सहित सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि केंद्र नेतृत्व द्वारा दिए गए नारे सहकार से समृद्धि को सहकारी संस्थाओं एवं सभाओं के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। परस राम पिंकू ने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों, गरीब एवं पिछड़े वर्ग को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं दूरदर्शी सोच के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *