अर्की के खालसा पाटी गांव के नमन शर्मा ने यूजीसी-नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

बाघल टुडे (अर्की):- उपमण्डल अर्की की ग्राम पंचायत देवरा के पाटी खालसा गांव के होनहार युवा नमन शर्मा पुत्र पूर्णदत शर्मा ने यूजीसी-नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल बना हुआ है।
यूजीसी-नेट देश की अत्यंत प्रतिस्पर्धी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में शामिल मानी जाती है। जिसमें प्रतिवर्ष देशभर से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी भाग लेते हैं। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करना कठिन परिश्रम, निरंतर अध्ययन और दृढ़ आत्मविश्वास का परिणाम माना जाता है। नमन शर्मा ने पर्यटन प्रशासन एवं प्रबंधन विषय में यह सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व की अनुभूति हुई है। स्थानीय लोगों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने नमन शर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
परिजनों के अनुसार नमन शर्मा प्रारंभ से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और अनुशासन व कठिन परिश्रम के बल पर उन्होंने यह मुकाम प्राप्त किया है। नमन शर्मा की यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *