यूको आरसेटी सोलन शुरू करेगा 14 दिवसीय बांस से बनने वाले उत्पादों का निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर

बाघल टुडे ( अर्की):- यूको आरसेटी सोलन द्वारा शीघ्र ही 14 दिवसीय बांस से बनने वाले उत्पादों का निः शुल्क प्रशिक्षण शुरू होने जा रहा है। जिला सोलन से सबंध रखने वाले इच्छुक प्रतिभागी जिनकी आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के मध्य हैँ वे इस प्रशिक्षण में भाग ले सकते है। प्रशिक्षण पूर्णतया निःशुल्क रहेगा साथ में प्रशिक्षण सामग्री प्रशिक्षण के दौरान ठहरने तथा भोजन व चाय भी संस्थान द्वारा निः शुल्क प्रदान किया जायेगा।

प्रशिक्षण के उपरांत भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा तथा भविष्य में अपना स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ऋण की सुविधा भी दी जाएगी। इच्छुक प्रतिभागी शीघ्र अपना नाम दर्ज करवाये।आप अपना नाम यूको आरसेटी के दूरभाष संख्या: 9459260183 पर कॉल कर के अथवा व्हाट्सप्प में अपना नाम भेज सकते है।
अधिक जानकारी के लिए आप यूको आरसेटी के कार्यालय ( नजदीक जिला कल्याण भवन सोलन पुराना बस स्टैंड से आगे चम्बाघाट मार्ग पर) संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *