बाघल टुडे (अर्की):-राजकीय उच्च विद्यालय कनस्वाला के छात्र निखिल पुत्र हेम चन्द एवं कौशल्या देवी, गांव सरडमरास का चयन एनएमएमएस (NMMS) छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। इनके पिता किसान व माता गृहणी है। इस उपलब्धि से विद्यार्थी निखिल ने अपने परिवार और विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
निखिल ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों और माता-पिता को दिया है, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।
इस शानदार उपलब्धि पर मुख्याध्यापक श्री रामस्वरूप गौतम ने छात्र निखिल को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह अध्यापकों द्वारा सामान्य छात्रों में असामान्य क्षमता विकसित करने का बेहतरीन उदाहरण है।
