सोलन में जन शिक्षण संस्थान द्वारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस,महिलाओं को किया गया सम्मानित

बाघल टुडे (ब्यूरो):- जन शिक्षण संस्थान के द्वारा सोलन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन करवाया गया। कार्यकम में संस्थान की उपाध्यक्षा जयेश्वरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक हरिंदर वर्मा, कार्यक्रम अधिकारी दीपिका शर्मा सहित समस्त कर्मचारी और प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
कार्यकम की शुरूआत महिला सशाक्तिकरण पर चर्चा से हुई। जिसमें महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकारों और समाज में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिनमें प्रशिक्षणार्थीयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यकम के दौरान उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाले प्रशिक्षणार्थीयों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। संस्थान के निदेशक हरिंदर वर्मा ने अपने संबोधन में महिलाओं की शिक्षा और स्वावलंबन के महत्व पर बल देते हुए कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिये संस्थान सदैव तत्पर रहेगा।

कार्यकम अधिकारी दीपिका शर्मा ने भी सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामानाएं दी और उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

यह कार्यक्रम सभी प्रशिक्षणार्थी के लिए प्रेरणादायक रहा और संस्थान के इस प्रयास की सभी ने सरहाना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *