बाघल टुडे (अर्की):- अर्की पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर ही कार चोरी करने वाले चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अर्की के तनसेटा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार ने अर्की थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसने अपनी गाड़ी नंबर CH-01AQ-8707 को अपने घर ऊपर बनी पार्किंग में खड़ा किया था। जब उसने एक अगस्त सुबह अपनी गाड़ी पार्किंग में खड़ी नहीं पाई तो उन्होने उसे आसपास ढूंढा,जो कहीं भी नहीं मिली। जिसको लेकर उन्होने अज्ञात लोगों पर गाड़ी चोरी करने का मामला दर्ज करवाया। उन्होने कहा कि चोरी की गई गाड़ी की कीमत करीब 5 लाख रुपए है।

पुलिस ने शिकायत कर्ता की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर स्थानीय तनसेटा निवासी 25 वर्षीय मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया व चोरी की गई गाड़ी को भी बरामद कर लिया है। शनिवार को आरोपी को माननीय न्यायालय अर्की में पेश किया गया,जहाँ उसे तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। मामले की पुष्टि डीएसपी सन्दीप शर्मा ने की है।
