बसंतपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आगाज,ग्याना ने जीता पहला मैच

बाघल टुडे (अर्की):- अर्की उपममंडल की ग्राम पंचायत बसंतपुर में आज से पंचायत स्तरीय रोशन लाल व पवन मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का। आगाज हुआ। इस मौके पर स्थानीय पंचायत के प्रधान राम चंद ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। मस्तराम शाह खेल मैदान बसंतपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता का पहला मुकाबला भूमती व ग्याना के मध्य खेला गया। जिसमें ग्याना ने 8 रन से मैच जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया। खेल आयोजक समिति के सदस्य पवन, श्याम,हरीश व विनोद ने जानकारी देते हुए बताया कि इसमें 64 टीमें भाग ले रही है। जिसमें विजेता टीम को 51 हज़ार रुपये व ट्रॉफी,उप विजेता को 31 हज़ार रुपये के साथ ट्रॉफी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *