बाघल टुडे (अर्की):-: हिमाचल अकैडमिक स्कूल बाहवां में किशोर स्वास्थ्य दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए छह घटकों पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के एमडी रुपराम शर्मा जी ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नागरिक चिकित्सालय अर्की से किशोर स्वास्थ्य सलाहकार सुरक्षा परमार उपस्थित रही। उन्होंने विद्यार्थियों को किशोर स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही मोबाइल फ़ोन व जंक फूड से दूर रहने की सलाह दी।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चाहत,द्वितीय स्थान तन्वी शर्मा तथा दिव्या (संयुक्त रूप से) ने प्राप्त किया। वहीं तृतीय स्थान दिव्यांशी ने हासिल किया। इस अवसर पर आशा वर्कर कमला भी उपस्थित रहीं विद्यालय एमडी रूप राम शर्मा ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के ज्ञान और जागरूकता को बढ़ाने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत उपयोगी बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
हिमाचल अकैडमिक स्कूल बाहवां में मनाया गया किशोर स्वास्थ्य दिवस
