ग्राम पंचायत घनागुघाट में नव-निर्वाचित वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह,ईमानदारी से कार्य करने का लिया संकल्प

बाघल टुडे (अर्की):- ग्राम पंचायत घनागुघाट में नव-निर्वाचित वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर नव-निर्वाचित सदस्यों ने अपने पद एवं दायित्वों की शपथ लेते हुए पंचायत के सर्वांगीण विकास, पारदर्शिता, ईमानदारी तथा जनसेवा के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रधान आशा ठाकुर, उप प्रधान हरीश कुमार, ग्राम रोजगार सेवक मोहन लाल सहित पंचायत के अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं पंचायतवासी उपस्थित रहे। सभी ने नव-निर्वाचित वार्ड सदस्यों को शुभकामनाएँ देते हुए पंचायत के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *