बाघल टुडे (अर्की):- अर्की विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों का प्रचार अभियान इन दिनों जोरों से चला हुआ है । यह सभी प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने के पुरजोर प्रयास कर रहे है । अगर बात भाजपा के प्रत्याशी गोविंद राम शर्मा की करे तो उम्र में सबसे बड़े होने के कारण भी यह रोजाना दर्जनों गांवों में पहुंचकर अपने पक्ष में वोट मांग रहे है । आज गोविन्द राम शर्मा ने कांगरीधार,कश्लोग,चण्डी, रुडाल,पकौटी,संघोई,मांगू, ग्याणा, कक्ष्यालु,मलावण सहित अन्य गांवों में पहुंचकर लोगों से भाजपा के कमल निशान पर वोट करने की अपील की । गोविंद राम शर्मा ने कहा कि लोगों ने इस बार पूरा मन बना लिया है कि रिवाज बदला जाएगा व सरकार रिपीट होगी । उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अथाह विकास कार्य करवाया है । जिससे अर्की विधानसभा क्षेत्र भी अछूता नहीं है । उन्होंने कहा कि जब वह 2007 से लेकर 2017 तक दो मर्तबा विधायक रहे तो उन्होंने हर क्षेत्र का अथाह विकास कार्य करवाया है । उन्होंने सभी लोगों से 12 नवम्बर को भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की ।
यह भी पढ़े
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह बोली- संगठन से बाहर होंगे निष्क्रिय पदाधिकारी,लोकसभा चुनाव से पहले होगा बड़ा बदलाव ।
- baghaltoday
- June 12, 2023
- 0
बाघल टुडे (ब्यूरो):- लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। पार्टी में निष्क्रिय पदाधिकारियों को अब बाहर का रास्ता […]
अर्की विधानसभा का विकास नहीं पचा पा रहे भाजपा नेता- विनय शर्मा
- baghaltoday
- December 18, 2024
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- एनएसयूआई अर्की के पूर्व अध्यक्ष विनय शर्मा ने भाजपा नेताओं के बयानों को बेतुका और झूठा ठहराया। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह […]
12 जून को कोर ग्रुप की मीटिंग से पहले होगी नड्डा-धूमल की मुलाकात,लोकसभा चुनाव को लेकर हो सकती है चर्चा ।
- baghaltoday
- June 5, 2023
- 0
बाघल टुडे (ब्यूरो):- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा की हिमाचल में प्रस्तावित तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन 12 जून को हमीरपुर […]
