बाघल टुडे (अर्की):- इंदिरा गांधी महिला कल्याण समिति बागा द्वारा आज देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 105 वीं जयंती मनाई गई । इस दौरान समिति के सभी सदस्यों ने उनकी फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित की । इस दौरान समिति की अध्यक्षा सुखदेई चौहान ने कहा कि स्व.इंदिरा गांधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी,इससे विश्व में देश का मान बढ़ा। स्व.इंदिरा अपने कुशल नेतृत्व में देश को काफी आगे ले गई। उन्होंने कहा कि देश की दिशा और दशा बदलने में इंदिरा गांधी की बहुत बड़ी भूमिका रही है,जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि उन्होने अपना पूरा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित किया व अंत में जीवन का बलिदान भी दिया । सुखदेई चौहान ने कहा कि इंदिरा गांधी का देश की अखंडता व एकता में बहुत बड़ा योगदान रहा है ।उन्होंने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया और गरीबों को साहूकारों से मुक्त करवाया। उन्होंने कहा कि हम सभी को ऐसे महान शख्सियत से प्रेरणा लेने की जरूरत है ।इस मौके पर समिति की अध्यक्ष सुख देई चौहान,महासचिव एवं प्रधान बागा सुरेंद्रा पंवर,उपप्रधान लता चौहान,सुहारु देवी चौहान,रामप्यारी चौहान,सत्या चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़े
भाजपा ने खरीद फरोख्त की राजनीति शुरू कर प्रदेश की संस्कृति को किया है कलंकित-सुखविंदर सिंह सूक्खु
- baghaltoday
- May 5, 2024
- 0
बाघल टुडे (ब्यूरो):- सोलन ज़िला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के पट्टाबरौरी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए रविवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह […]
सोलन जिले के चार एनसीसी ऑफिसर अकादमी काम्पटी महाराष्ट्र से हुए पास आउट,45 दिन तक चला प्रशिक्षण
- baghaltoday
- May 23, 2024
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छात्र) अर्की के एनसीसी के थर्ड ऑफिसर दुष्यंत भार्गव,राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूमति के थर्ड […]
एच.पी. शिवा परियोजना के तहत जापानी फल के 3850 पौधे किए गए रोपित,विधायक संजय अवस्थी रहे मौजूद
- baghaltoday
- February 16, 2026
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि बागवानी क्षेत्र का हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान है और प्रदेश सरकार […]
