सौरभ मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत – हरीश कुमार

बाघल टुडे (अर्की):- उपमण्डल के घनागुघाट पंचायत मे सौरभ मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा अर्की के अध्यक्ष हरीश कुमार ने बतौर मुख्यतिथि शिकरत की। उन्हें आयोजन समिति द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। हरीश कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह टूर्नामेंट केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्वर्गीय सौरभ के व्यक्तित्व, उनके खेल प्रेम और सामाजिक मूल्यों को जीवित रखने का एक सशक्त माध्यम है।

उन्होने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, टीम वर्क और सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है। इस तरह के आयोजन खेलों को बढ़ावा दे रही हैऔर ऐसे प्रयास उसी सोच को मजबूत करते हैं। उन्होने
आयोजन समिति को इस उत्कृष्ट और प्रेरणादायक पहल के लिए बधाई दी। वहीं सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *