बाघल टुडे ( अर्की):- अर्की विधानसभा क्षेत्र के भियूँखर में आयोजित पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। समापन समारोह में युवा कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश ठाकुर (विक्की) ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। इस मौके पर आयोजन समिति ने मुख्यतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस प्रतियोगिता में 42 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला राणा इलेवन व पंजल के मध्य खेल गया। जिसमें राणा इलेवन विजयी रही। मुख्यतिथि ने विजेता टीम को 31 हज़ार व उपविजेता टीम को 21 हज़ार के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

मुख्यतिथि सतीश ठाकुर ने युवक मंडल के खेलों के प्रति कार्य को सराहा और खेल कूद गतिविधियों में हर सम्भव सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने अपनी ओर से आयोजक समिति को 10 हज़ार रुपए की राशि सहायता स्वरूप भेंट की।
