बाघल टुडे (अर्की):- अर्की,प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव भीम सिंह ठाकुर ने अंबुजा प्रबंधन की वर्तमान कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रबंधन द्वारा स्थानीय कर्मचारियों को प्रताड़ित करना दुर्भाग्यपूर्ण है । जिसकी युवा कांग्रेस कड़ी निंदा करती है । उन्होंने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि जिस तरह उद्योग में कार्यरत लैंड लूजर कर्मचारियों पर दबाव बनाया जा रहा है कि उनके व उनके परिवार के सदस्यों द्वारा जो ट्रक माल ढुलाई हेतु कंपनी में लगे हैं,उन्हें बंद करें या फिर नौकरी छोड़ दे । अंबुजा कंपनी द्वारा इस तरह का दबाव डालना एक किस्म का तानाशाही फरमान है,जो कि वर्ष 1992 में कंपनी के साथ हुए करार के खिलाफ है। भीम सिंह ठाकुर ने कहा कि इस करार का सरेआम कंपनी प्रबंधन द्वारा उल्लंघन किया जा रहा है । क्षेत्र की जनता में इस फरमान के खिलाफ काफी रोष है । ठाकुर ने कहा कि कंपनी को आने वाले समय में इस पर पुनर्विचार करना चाहिए व युवा कांग्रेस कंपनी के इस तानाशाही रवैया का पूरी तरह से विरोध करती है । उन्होंने कहा कि वह कंपनी के कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है ।
यह भी पढ़े
अर्की के खालसा पाटी गांव के नमन शर्मा ने यूजीसी-नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
- baghaltoday
- February 5, 2026
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- उपमण्डल अर्की की ग्राम पंचायत देवरा के पाटी खालसा गांव के होनहार युवा नमन शर्मा पुत्र पूर्णदत शर्मा ने यूजीसी-नेट परीक्षा उत्तीर्ण […]
केंद्र सरकार का केंद्रीय बजट जनकल्याणकारी – परस राम
- baghaltoday
- February 1, 2026
- 0
बाघल टुडे (दाड़लाघाट):- भाजपा मंडल दाड़लाघाट के सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक परस राम ठाकुर ने केंद्रीय बजट 2026 का स्वागत करते हुए इसे जनकल्याणकारी बताया। उन्होंने […]
कुनिहार ब्लॉक की प्रधान/उपप्रधान परिषद ने पंचायतों की शक्तियां छीने जाने के विरोध में मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
- baghaltoday
- April 8, 2025
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- विकास खंड कुनिहार में पंचायत प्रतिनिधियों का आक्रोश फूट पड़ा है। प्रधान/उपप्रधान परिषद कुनिहार ने एक सुर में सरकार के उस आदेश […]
